राज्य
11-Oct-2026
...


- Rajesh sharma



महानदी मे डूबे युवक का नहीं मिला सुराग

बांधवभूमि, न्यूज 

मध्यप्रदेश
उमरिया।
जिले के चंदिया थानांतर्गत ग्राम करहिया के समीप महानदी मे डूबे युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है। बताया गया है कि रविवार सुबह करीब 10.30 बजे राहुल बर्मन पिता राजेश बर्मन 22 निवासी चंदिया अपने साथी राज कुशवाहा पिता स्व. नरेन्द्र कुशवाहा तथा अन्य युवकों के साथ ग्राम करहिया गया था। ये सभी लोग नहा रहे थे, इसी दौरान राहुल बर्मन गहरे पानी मे समा गया। यह जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया और एनडीआरएफ टीम के सांथ युवक की खोज शुरू कराई। बताया गया है कि काफी प्रयास के बाद भी शाम तक कोई सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह रेस्क्यू अभियान पुन: शुरू किया जायेगा।