- Rajesh sharma
धूमधाम से निकली श्रीराम जी की बारात
गोयनका निवास बना जनकपुरी, नागरिकों ने किया भगवान एवं गुरूजनो का स्वागत
बांधवभूमि, न्यूज
मध्यप्रदेश
उमरिया। जिला मुख्यालय के बहराधाम मे चल रही ऐतिहासिक श्रीराम लीला मे रविवार को धनुष यज्ञ के भव्य और रोमांचकारी मंचन के उपरांत सोमवार को भगवान श्रीराम की भव्य बारात निकाली गई। बैंण्ड-बाजों की धुन मे चली बारात शहर का भ्रमण करते हुए प्रतिष्ठित व्यवसायी और समाजसेवी नारायण गोयनका के आवास पर पहुंची। जहां भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, गुरू वशिष्ठ और विश्वामित्र सहित सभी बारातियों का भव्य स्वागत किया गया। महिलाओं ने मंगल गीतों से वातावरण को उल्लासपूर्ण और भक्तिमय बना दिया। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष श्रीराम की बारात गोयनका निवास पर पहुंचकर वहां जनकपुरी जैसा भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण रच देती है। कार्यक्रम मे श्री रघुराज मानस कलामंदिर के अध्यक्ष, पूर्व विधायक अजय सिंह, नारायण गोयनका, राजेश शर्मा, वरिष्ठ संपादक संतोष गुप्ता, ठाकुरदास सचदेव, अमृतलाल यादव, रतन खण्डेलवाल, गोपाल खण्डेलवाल, संजय गुप्ता, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, पप्पू शाहा, संतोष सिंह सहित गोयनका परिवार तथा भारी संख्या मे गणमान्य नागरिक एवं व्यापारी उपस्थित थे।