- Rajesh sharma
डेम मे मिला महानदी मे डूबे युवक का शव
बांधवभूमि, न्यूज
मध्यप्रदेश
उमरिया। जिले के चंदिया थानांतर्गत महानदी मे डूबे युवक का शव करीब 24 घंटे बाद करहिया डेम से बरामद कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि है कि रविवार सुबह करीब 10.30 बजे राहुल बर्मन पिता राजेश बर्मन 22 निवासी चंदिया, राज कुशवाहा पिता स्व. नरेन्द्र कुशवाहा तथा अन्य युवकों के साथ नदी के पास घूमने गया था। इसी दौरान राजेश बर्मन नहाने के लिये नदी मे उतर पडा। बताया गया है कि देखते ही देखते राजेश बर्मन गहरे पानी मे समा गया। यह जानकारी मिलते ही पुलिस और एनडीआरफ टीम ने युवक की खोज शुरू कराई, परंतु उन्हे कोई सफलता नहीं मिल सकी। सोमवार को युवक का शव करहिया डेम मे तैरता हुआ मिला। जिसे बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। शव बाहर आते ही मृतक के परिजनो मे चीख-पुकार मच गई और वातावरण बेहद गमगीन हो गया। पीएम के बाद शव परिजनो को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की विवेचना मे जुटी हुई है।