- Rajesh sharma
मां विशेष्वरी के दरबार मे गूंजेंगे दिव्यांश के तराने
घंघरी नाका मे 15 अक्टूबर को कार्यक्रम, इंडियन आईडल के सितारों की जमेगी महफिल
बांधवभूमि, न्यूज
मध्यप्रदेश
उमरिया। नगर की मां विशेष्वरी दुर्गोत्सव समिति घंघरी द्वारा पूर्व की भांति इस बार भी मातेश्वरी की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। इसके अलावा पंडाल तथा सड़क के दोनो ओर बेहद आकर्षक एवं भव्य सजावट की जा रही है। स्थापना से लेकर ही यहां दोनो समय माता की पूजा-आरती तथा शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमे क्षेत्र के सैकडों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। आगामी 15 अक्टूबर को प्रांगण मे विशाल जगराता का आयोजन किया जायेगा। समिति के अध्यक्ष पं. हीरेश मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम मे ग्वालियर के मशहूर गायक दिव्यांश बालाजी अपनी टीम के सांथ प्रस्तुति देंगे। कुछ समय पहले दिव्यांश भारती मशहूर टीवी शो इंडियन आईडल मे भी देखे गये थे। उनके यहां आने की सूचना से संगीतप्रेमियों मे हर्ष की लहर है। मां विशेष्वरी दुर्गोत्सव समिति ने समस्त श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से जगराता कार्यक्रम मे सपरिवार आ कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।