खेल
26-Aug-2025
...


- RAJESH SHARMA



वेस्टइंडीज दौरे पर चेतेश्वर पुजारा के साथ हुई थी लूट, रोहित शर्मा ने सुनाया किस्सा

2012 में इंडिया ए टीम के दौरे पर रात में बाहर जाने की जिद पुजारा को पड़ी भारीए हाल ही में संन्यास लेने के बाद सामने आई पुरानी घटना

बांधवभूमि न्यूज

देश     

नई दिल्ली। हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास लेने वाले दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के करियर से जुड़ा एक दिलचस्प और चौंकाने वाला किस्सा सामने आया है। टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा ने खुलासा किया है कि वेस्टइंडीज दौरे पर पुजारा लूटपाट का शिकार हो चुके हैं।

यह घटना साल 2012 की हैए जब चेतेश्वर पुजारा इंडिया ए टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर थे। टीम में उस समय रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ी मौजूद थे। रोहित ने बताया कि उन्होंने और अन्य खिलाड़ियों ने पुजारा को रात में अकेले बाहर न जाने की सलाह दी थीए लेकिन पुजारा ने उनकी बात नहीं मानी और उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।

रोहित शर्मा ने कहाए श्हम त्रिनिदाद और टोबैगो में थे। एक रात करीब 11 बजे मैं एक फिजियो के साथ बाहर निकला था। मैं शाकाहारी हूंए इसलिए वेजिटेरियन रेस्टोरेंट की तलाश कर रहा था। काफी देर तक खाना नहीं मिला और लौटते समय हमारे साथ लूट हो गई। पुजारा भी उस समय वहीं मौजूद थे। हमने उन्हें चेतावनी दी थी कि रात 9 बजे के बाद बाहर मत निकलना क्योंकि यह वेस्टइंडीज हैए लेकिन वह माने नहीं और लूट का शिकार हो गए।श्

बता दें कि चेतेश्वर पुजारा ने 24 अगस्त को क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास ले लिया। 37 वर्षीय पुजारा ने भारत के लिए 103 टेस्ट मैच खेले और 19 शतक तथा 34 अर्धशतक की मदद से 7195 रन बनाए। उनका टेस्ट औसत 43 से ज्यादा का रहा। पुजारा को भारतीय क्रिकेट में ष्वॉलष् के नाम से भी जाना जाता है।