राज्य
09-Oct-2026
...


- Rajesh sharma



नदी किनारे मिला युवक का शव, करंट से मौत की आशंका

बांधवभूमि, न्यूज 

मध्यप्रदेश
राजकुमार गौतम, बिरसिंहपुर पाली।
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम खोलखमरा स्थित घोघरा नदी घाट के पास शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके मे सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम बंधवाबारा निवासी सहदेव सिंह पिता मणिलाल सिंह के रूप मे हुई है। परिजनों ने युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है, जबकि प्रारंभिक जानकारी मे करंट लगने से हादसा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। सूत्रों के अनुसार सहदेव सिंह गत दिवस कुछ साथियों के साथ मछली पकड़ने के लिए घोघरा नदिया घाट पहुंचा था। जिसके लिए बिजली के तार से पानी मे करंट प्रवाहित किया जा रहा था। इसी दौरान युवक करंट की चपेट मे आ गया और उसकी मृत्यु हो गई। हालांकि, इन कयासों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की सूचना मिलने पर पाली पुलिस ने आकर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी गोविंद सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।