- Rajesh sharma
चंदिया मे कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
बांधवभूमि न्यूज, झल्लू तिवारी
मध्यप्रदेश
उमरिया
चंदिया। संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर पर दिये गये बयान के खिलाफ गत दिवस नगर मे युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विक्रम प्रताप सिंह के नेतृत्व मे प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने देश के गृहमंत्री अमित शाह से माफी मांगने को लेकर नारेबाजी की और कहा कि भाजपा सांसदों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ अभद्रता की है। कांग्रेस नेताओं के विरूद्ध यह व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर मुकेश तिवारी, वंशरूप शर्मा, रज्जब खान, गुरुदीन चौधरी, अशभ खान, अशद खान, शिवम कोरी, जतिन तिवारी, विजय, राजू, कंछेदी सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसजन सम्मिलित थे।