राज्य
09-Oct-2026
...


- Rajesh sharma



मंदिरों, पण्डालों और पहुंच मार्गो की करायें नियमित सफाई

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह ने अधिकारियों को दिये निर्देश

बांधवभूमि, न्यूज 

मध्यप्रदेश
उमरिया।
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह ने अधिकारियों को आगामी शारदेय नवरात्र के लिये शहर मे समस्त व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। श्रीमती सिंह ने कहा कि आस्था और उल्लास के इस पावन पर्व की शुरूआत 11 अक्टूबर को पंडालों मे मातेश्वरी की बैठकी के सांथ होगी। इस दौरान हमेशा की तरह देवालयों मे श्रद्धालुओं की संख्या मे बढोत्तरी हो जाती है। जिसे देखते हुए नगर के सभी मुख्य चौक-चौराहों, गली-मोहल्लों मे प्रकाश की व्यवस्था के निर्देश पूर्व मे ही दिये गये थे। जिसकी समीक्षा की जाय, यदि कोई कमी हो तो उसे तत्काल पूरा करें। नालियों और सड़कों की नियमित सफाई हो ताकि नागरिक सुविधापूर्ण तरीके के सांथ पंडाल और मंदिरों मे दोनो समय होने वाली आरती-पूजा और अन्य धार्मिक आयोजनो मे हिस्सा ले सकें। अध्यक्ष ने कहा कि जगह-जगह सड़कों का मुआयना कर बारिश से खराब हो चुकी सडकों मे मुरूरम या डास्ट का भराव करें। उन्होने परिषद के अधिकारियों को स्वच्छ जल प्रदाय आदि के सांथ सभी इंतजाम करने को कहा है।