- Rajesh sharma
बाईकों मे भिडंत, दो युवकों की मौत
जिले मे थम नहीं रहा मोटरसाईकिलों मे भिडंत का सिलसिला
बांधवभूमि, न्यूज
मध्यप्रदेश
उमरिया। जिले मे मोटरसाईकिलों के बीच भिडंत की घटनायें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। विगत दिनो करकेली मे जैन पेट्रोल पंप के पास इसी तरह के हादसे मे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। दो दिन बाद गुरूवार को नौराजाबाद थानांतर्गत जरहा मोड पर हुई एक अन्य भीषण दुर्घटना मे 2 युवकों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। थाना प्रभारी बालेन्द्र शर्मा ने बताया कि शाम करीब साढे 4 बजे तीन युवक धनवाही जा रहे थे, तभी मोड के पास उनकी बाईक सामने से आ रही दिनेश कोल की गाडी से जा टकराई। यह भिडंत इतनी भयंकर थी कि कैलाश पिता रामफली बैगा 22 एवं अमृत पिता प्यारेलाल बैगा 22 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाईक मे बैठा तीसरा युवक सागर बैगा निवासी ग्राम लदेरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को घुलघुली स्वास्थ्य केन्द्र भेजने की व्यवस्था की गई। जहां डाक्टरों कैलाश और अमृत को मृत घोषित कर दिया। दोनो शवों का पीएम अभी नहीं हो सका है। पुलिस ने इस मामले मे मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की है।