उमरिया विशेष



मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान के इनक्लोजर मे पल रहे नर बाघ को आज सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व की मोहन रेंज में छोड़ दिया गया। अपने मां की मौत के बाद अनाथ हुए इस शावक को करीब 2 वर्ष पहले संजय टाइगर से ही रेस्क्यू कर बांधवगढ़ लाया गया था। अब यह शावक पूरी तरह वयस्क हो गया है।